रोहू मछली खाने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:40

रोहू मछली बहुत ही पौष्टिक होती है। रोहू मछली में मौजूद पोषक तत्व आयरन, जिंक, आयोडीन, पोटैशियम, कैल्शियम और सेलेनियम, विटामिन सी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। रोहू मछली में फैट की मात्रा काफी कम होती है जिसके चलते सेहत के लिए इसके कई लाभ देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन (Protein) की मात्रा अधिक होती है।

रोहू मछली खाने के फायदे -

मानव शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है जिसको पूरा करने के लिए हमें हर चीज का सेवन करना चाहिए। उनमें से एक है रोहू मछली। इसके सेवन से आयोडीन, सेलेनियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, प्रोटीन जैसे मिनरल्स की कमी को पूरा किया जा सकता है। यदि आप मांसाहारी हैं तो रोहू मछली का सेवन आज ही से चालू करें।

रोहू मछली में विटामिन सी C (vitamin c) की भरपूर मात्रा होती है जो इसकी कमी को पूरा करने में मदद करती हैं। इसके सेवन से विटामिन सी की कमी से होने वाली बीमारियां जैसे-स्कर्वी, एनीमिया (anemia), दुर्बलता (Weakness), रक्त स्त्राव, अंगों और विशेष रूप से पैरों में दर्द, मसूड़ों में अल्सर तथा दांतों के नुकसान इत्यादि की समस्या से राहत मिलती है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है तो आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

रोहू मछली में कैंसर सेल (Cancer cell) को खत्म करने की भी ताकत होती है। मीठे जल में पाई जाने वाली ये मछली के लिपिड में एक पदार्थ पाया जाता है जिसे पूफा कहते हैं। जो कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने का काम करती है।

फ्रेश रोहू मछली के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों में फायदा होता है। रोहू मछली के सेवन से फेफड़ों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है, जिससे अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है। अस्थमा के मरीजों को डॉक्टर मछली खाने की सलाह जरूर देते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info